रॉबर्ट पैटिनसन बनेंगे नए जेम्स बॉन्ड, कहा- 'ये कहना भी कम कि सपना सच हुआ'

पैटिनसन आधिकारिक फ़िल्म सिरीज़ में जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले सातवें अभिनेता होंगे. सिनेमा की दुनिया में यह सबसे बड़ी भूमिकाओं में से एक है.

वीडियो छोड़ें और जारी रखें
  • यमुना में छठ
  • चीन का इलेक्ट्रिक प्लेन
  • शरजील इमाम
  • स्टारशिप रॉकेट का ऊपरी हिस्सा
  • अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत के चार स्टार
  • अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की जीत
  • समंदर के नीचे टनल

लाइव कवरेज

तेजस्वी सिंह, दीपक मंडल

  1. दिग्गज फ़ुटबॉलर रोनाल्डिन्हो की 46 साल की उम्र में मैदान पर वापसी

    रोनाल्डिन्हो
    इमेज कैप्शन, रोनाल्डिन्हो ने 2015 में फ़्लूमिनेंसे के लिए अपना आख़िरी मैच खेला था

    ब्राज़ील के दिग्गज फ़ुटबॉलर रोनाल्डिन्हो ने 46 साल की उम्र में मैदान पर वापसी की है.

    उन्होंने रविवार को इटली के तीसरे डिविज़न के क्लब रावेन्ना की ओर से मैच खेला. इस मैच में रावेन्ना ने 2-0 से जीत हासिल की.

    रोनाल्डिन्हो ने 2015 में फ़्लूमिनेंसे के लिए अपना आख़िरी मैच खेला था.

    अगस्त में वह रावेन्ना क्लब से निवेशक के तौर पर जुड़े थे. अब उन्होंने इसी क्लब के लिए खेलने के लिए वापसी की है.

    रोनाल्डिन्हो ने 2002 में ब्राज़ील के लिए फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप और 2006 में बार्सिलोना के साथ चैंपियंस लीग जीती थी. उन्होंने बार्सिलोना और एसी मिलान के साथ लीग ख़िताब भी जीते.

    2005 में उन्हें बैलन डी'ओर और फ़ीफ़ा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार मिला था. अपने पेशेवर करियर में रोनाल्डिन्हो ने कुल 299 गोल किए थे.

    रोनाल्डिन्हो बार्सिलोना के अलावा पीएसजी, ग्रेमियो, फ़्लामेंगो, एटलेटिको मिनेरो और फ़्लूमिनेंसे के लिए भी खेले. वह मेक्सिको के क्लब क्वेरेटारो की ओर से भी खेल चुके हैं.

  2. ज़ेलेंस्की ने मस्क और अमेरिका से यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर की ये अपील, डैन सेल्स

    वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की
    इमेज कैप्शन, ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका की एक अहम सैटेलाइट इंटरनेट सेवा अब भी धीमी गति से काम कर रही है (फ़ाइल फ़ोटो)

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रविवार को कहा कि अमेरिका की एक अहम सैटेलाइट इंटरनेट सेवा अब भी धीमी गति से काम कर रही है और इससे यूक्रेन के लिए रूस के हमलों को रोकना मुश्किल हो रहा है.

    उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि इन पाबंदियों को हटा लिया जाएगा. सर्दियों से पहले लोगों की जान और यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा इसी पर निर्भर करती है."

    स्टारशील्ड सिस्टम की धीमी गति को लेकर कई हफ्तों से चर्चा चल रही है. यह एलन मस्क की कंपनी की सैन्य इस्तेमाल वाली स्टारलिंक सेवा है, जिसे अमेरिकी सरकार यूक्रेन को उपलब्ध करा रही है.

    ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से अमेरिकी सरकार और मस्क की कंपनी के साथ क़रीबी तालमेल बनाने को कहा है. उन्होंने कहा, "इतिहास के सही पक्ष में रहना अहम है."

    बीबीसी ने इस मामले पर व्हाइट हाउस और स्टारलिंक से प्रतिक्रिया मांगी है.

    यूक्रेन युद्ध के मैदान में कम्युनिकेशन के लिए नॉर्मल स्टारलिंक सर्विस का इस्तेमाल करता है. वहीं, अपने हवाई क्षेत्र में मिसाइलों और ड्रोन को रोकने के लिए स्टारशील्ड का इस्तेमाल करता है.

    स्पीड पर पाबंदियों का मामला पहली बार अक्तूबर में सामने आया था. इसके बाद एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों में विरोधाभास दिखा.

    मस्क ने कहा था कि स्टारशील्ड पर अमेरिकी सरकार का कंट्रोल है, इसलिए इसकी ज़िम्मेदारी उसी की है.

    हालांकि, ट्रंप ने इससे इनकार किया था. उन्होंने कहा था कि उन्होंने मस्क से सेवा को फिर से पहले की तरह शुरू करने को कहा है.

  3. सऊदी अरब और हूतियों के बीच बढ़ा तनाव, रियाद में एयरपोर्ट पर हमले का दावा

    सऊदी अरब
    इमेज कैप्शन, 19 सितंबर, 2026 को सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तेल भंडारण क्षेत्र पर हमले के बाद उठता धुआं (फ़ाइल फ़ोटो)

    यमन के हूती विद्रोही समूह अंसार अल्लाह ने रविवार शाम दावा किया कि उसने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया है.

    हूती विद्रोहियों ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले का दावा किया. सऊदी अधिकारियों ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

    हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि समूह ने रियाद के पास सऊदी अरब की 'ईस्ट-वेस्ट' तेल पाइपलाइन के दो पंपिंग स्टेशनों पर भी ड्रोन हमले किए.

    यह दावा ऐसे समय आया है, जब सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने मक्का और मदीना की ओर बढ़ रहे तीन ड्रोन मार गिराने की बात कही थी.

    गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने हूतियों पर मक्का को निशाना बनाने की कोशिश का आरोप लगाया.

    हालांकि, याह्या सरी ने इस आरोप को ख़ारिज कर दिया. उन्होंने सऊदी अरब के दावे को 'झूठा और मनगढ़ंत' बताया.

  4. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न, देखिए तस्वीरें

    छठ पूजा
    इमेज कैप्शन, नेपाल के परसा ज़िले के बीरगंज में छठ पूजा के दौरान घड़ियारवा पोखरी तालाब पर पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु

    आज छठ पर्व का आखिरी दिन है. सोमवार सुबह देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया.

    इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व संपन्न हो गया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छठ के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ.

    देश और दुनिया में छठ महापर्व मना रहे श्रद्धालुओं की तस्वीरें देखिए.

    छठ महापर्व
    इमेज कैप्शन, नेपाल के परसा ज़िले के बीरगंज में घड़ियारवा पोखरी तालाब पर छठ पूजा के दौरान प्रार्थना करते श्रद्धालु
    छठ पूजा
    इमेज कैप्शन, नेपाल के परसा ज़िले के बीरगंज में छठ पूजा के दौरान पूजा सामग्री के पास बैठे श्रद्धालु
    छठ पूजा
    इमेज कैप्शन, प्रयागराज में रविवार को छठ पूजा के तीसरे दिन 'संध्या अर्घ्य' के मौके पर एक साथ तस्वीर खिंचवाती महिलाएं
    अक्षरा सिंह
    इमेज कैप्शन, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ महापर्व के तीसरे दिन दीघा स्थित मीनार घाट पर पूजा-अर्चना कीं
  5. आइज़नकोट ने नेतन्याहू को लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताया, पीएम पद को लेकर ये कहा

    गादी आइज़नकोट और बिन्यामिन नेतन्याहू
    इमेज कैप्शन, आइज़नकोट ने कहा कि नेतन्याहू के प्रधानमंत्री रहते इसराइल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते

    इसराइल के पूर्व सेना प्रमुख और नेता गादी आइज़नकोट ने प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और उनके करीबियों पर इसराइली लोकतंत्र के लिए ख़तरा बनने का आरोप लगाया है.

    उन्होंने कहा कि नेतन्याहू और उनके करीबियों का रवैया इसराइली लोकतंत्र के लिए सीधा और तत्काल ख़तरा है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने अपनी राजनीतिक सत्ता बचाए रखने के लिए इसराइल की संस्थाओं को कमज़ोर किया है और सभी सीमाएं पार कर दी हैं.

    आइज़नकोट ने कहा कि नेतन्याहू को एक मिनट के लिए भी प्रधानमंत्री पद पर नहीं बने रहना चाहिए.

    उन्होंने यह भी कहा कि नेतन्याहू के प्रधानमंत्री रहते इसराइल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते.

    उन्होंने कहा कि इन दिनों गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत में यह उनके लिए सबसे अहम मुद्दा है.

  6. अमेरिका में फिर से हज़ारों उड़ानें रद्द, क्या है वजह?, साक्षी वेंकटरमन

    अमेरिकी एयरपोर्ट
    इमेज कैप्शन, अमेरिका में रविवार को 8,800 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई, जबकि 2,400 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिका में देशभर में उड़ानों पर रोक लगाए जाने के दो दिन बाद भी हवाई यातायात सामान्य नहीं हो पाया है.

    रविवार को हज़ारों उड़ानें रद्द हुईं और कई उड़ानों में देरी हुई. अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने कहा है कि उड़ान सेवाएं सोमवार तक सामान्य हो सकती हैं.

    उन्होंने बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस से कहा, "कई विमान और उनके क्रू अपनी तय जगहों पर नहीं हैं. ऐसे में व्यवस्था को सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा."

    रविवार को अमेरिका में 8,800 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई, जबकि 2,400 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कांग्रेस (संसद) से हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए अतिरिक्त फंड मंजूर करने की अपील की.

    शुक्रवार को अमेरिका से उड़ान भरने वाले सभी विमानों को रोकने के फैसले के बाद देशभर के हवाई अड्डों पर अफरातफरी मच गई थी.

  7. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता तेजस्वी सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.