योगेंद्र यादव ने कहा- अब आम आदमी पार्टी के भविष्य पर सवाल है

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और प्रवीण

  1. हमास तीन और बंधकों को करेगा रिहा, नाम जारी किए

    हमास शनिवार को तीन बंधकों को रिहा करेगा
    इमेज कैप्शन, बाएं से दाएं- ओर लेवी, ओहद बेन अमी और एली शाराबी

    हमास इसराइल के साथ हुए युद्धविराम समझौते के तहत तीन बंधकों को शनिवार को छोड़ेगा. इसके बदले इसराइल फ़लस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा.

    हमास ने तीनों के नाम जारी किए हैं और ये तीनों पुरुष हैं. इनके नाम ओहद बेन अमी, एली शाराबी और ओर लेवी हैं.

    19 जनवरी से शुरू हुए युद्धविराम के बाद से हमास ने 18 बंधकों को रिहा किया है. वहीं इसराइल ने इसके बदले अभी तक 383 कैदियों को रिहा किया है.

    हमास ने कहा है कि अन्य 183 कैदियों को इसराइल शनिवार को छोड़ेगा.

    युद्धविराम समझौते के पहले चरण के तहत 33 बंधकों और 1900 कैदियों को रिहा किया जाना है. इसराइल का कहना है कि 33 बंधकों में से आठ की मौत हो चुकी है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.