भारतीय मूल के 10 लोग ब्रितानी संसद में

प्रकाशित

ब्रिटेन में भारतीय मूल के दस लोग सांसद चुने गए हैं जिनमें कीथ वाज़ और प्रीति पटेल जैसे नाम प्रमुख हैं.

कौन है भारतीय मूल के ये लोग और किन सीटों से जीता है इन्होंने चुनाव, जानते हैं.

1. कीथ वाज़

लेबर पार्टी के उम्मीदवार कीथ वाज़ लीसेस्टर ईस्ट सीट से चुनाव जीते हैं. वे लंबे समय से सांसद हैं और ब्रिटेन की प्रमुख हस्तियों में गिने जाते हैं.

2. वीरेंद्र शर्मा

वीरेंद्र शर्मा

वीरेंद्र शर्मा ईलिंग साउथॉल से सांसद चुने गए हैं. ये भी लेबर पार्टी के टिकट पर जीते हैं. वीरेंद्र साल 2007 से इस सीट से सांसद है.

3. प्रीति पटेल

सत्तारूढ़ कंज़रवेटिव पार्टी की भारतीय मूल की बड़ी नेता प्रीति पटेल ने अपनी विटहम सीट को बरक़रार रखा.

उन्हें 27,123 मत हासिल हुए. वे ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की पार्टी में भारतीय प्रवासियों की हितैषी मानी जाती है.

4.ऋषि सुनाव

इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनाव भी कंज़रवेटिव पार्टी के सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले रिचमंड क्षेत्र से लड़े और उन्होंने जीत हासिल कर ली.

उन्होंने यूके इंडिपेंडेंट पार्टी के मैथ्यू कूक को हराया. वे पहली सांसद बन रहे हैं.

5. आलोक शर्मा

आलोक शर्मा

कंज़रवेटिव पार्टी के आलोक शर्मा रिडिंग वेस्ट सीट से जीते हैं. उन्होंनेे लेबर पार्टी की विक्टोरिया ग्रोयलेफ को हराया.

6. शैलेश वारा

शैलेश वारा

कंज़रवेटिव पार्टी से शैलेश वारा कैमब्रिजशर नोर्थ वेस्ट सीट से जीते हैं. वे इस सीट से साल 2005 और फिर साल 2010 में चुन कर आए थे.

7. सुएला फर्नांडिस

सुएला फ़र्नांडिस

सुएला फेयरहैम से पहली बार जीत कर आई हैं. कंज़रवेटिव पार्टी की सुएला पेशे से लंदन में बैरिस्टर हैं.

8. लीसा नंदी

लीसा नंदी

लेबर पार्टी की लीसा नंदी ने विगन सीट से चुनाव जीता है. न्यूकॉसल यूनिवर्सिटी से साल 2001 में स्नातकोत्तर किया है.

9. वेलेरी वाज़

वलेरी वाज़

वेलेरी वाज़ लेबर पार्टी से हैं और कीथ वाज़ की बहन हैं. वे वालसॉल साउथ सीट पर अपना कब्ज़ा बरक़रार रखने में कामयाब रही.

10. सीमा मल्होत्रा

सीमा मल्होत्रा

लेबर पार्टी से चुनाव जीतेन वाली सीमा मल्होत्रा साउथ वेस्ट लंदन की सीट पर आसानी से कब्ज़ा जमाने में कामयाब रहीं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>