किस रंग की कार सबसे ज़्यादा बिकती है?

प्रकाशित

अमरीका स्थित कोटिंग मैन्यूफ़ैक्चर कंपनी अक्सालटा ने हाल ही में ऑटोमोटिव ट्रेंड पर एक सर्वे कराया है, जिसमें ये जानने की कोशिश की गई है कि दुनिया भर में किस रंग की कार सबसे ज़्यादा बिकती है.

इस सर्वे के मुताबिक सफ़ेद कारें दुनिया भर में सबसे ज़्यादा बिकती हैं. ग्लोबल कार मार्केट में साल 2013 में जितनी नई कारें बिकीं थीं, उनमें 29 फ़ीसदी कारें सफ़ेद रंग की हैं.

दुनिया भर में बिक्री के लिहाज से कौन सी 10 रंगों की कार सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है. इस पर एक नज़र डालने के साथ ये जानना बेहद दिलचस्प है कि कौन सी कार के मॉडल और डिज़ाइन ने ख़ास रंग की कार को लोकप्रिय बनाया.

तो एक नज़र अलग-अलग रंगों की कार पर और उस रंग विशेष की कार के ख़ास एंबैसडर पर.

सफ़ेद कार दुनिया भर में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है. सफ़ेद कारों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में लोटस स्प्रिट एस 1 का अहम योगदान रहा है.

सफ़ेद रंग की इस दिलकश कार को पहली बार 1972 के तूरिन मोटर शो में पेश किया गया था.

बाद में जब इस कार का इस्तेमाल प्रोड्यूसर अलबर्ट आर ब्रोकोली ने जेम्स बांड सिरीज़़ की फ़िल्म 'द स्पाई हू लव्ड मी' में किया, तब इस कार की लोकप्रियता काफ़ी बढ़ गई थी.

दुनिया भर में काले रंग की कारों को भी लोग खूब पसंद करते हैं. इस रंग की कार का सांकेतिक वैल्यू भी है.

विद्रोही, त्याग करने वाले, अकेले रहने वाले और कुटिल गुण वालों को इस रंग की कार खूब पसंद आती रही हैं.

काले रंग की जो कार शुरुआती दिनों में सबसे ज़्यादा मशहूर हुई उनमें जनरल मोटर्स के जीएनएक्स सिरीज़़ की कारें थी.

इस मॉडल की साल में कंपनी केवल 547 कारें तैयार कर रही थी लेकिन इसका जादू लंबे समय तक लोगों के दिलों पर रहा.

सिल्वर पेंट वाली कारों को बाज़ार में जर्मन कारों ने स्थापित किया. सिल्वर पेंटेड कारों का इतिहास जर्मन कारों जितना ही पुराना है.

लेकिन इस रंग को सबसे ज़्यादा लोकप्रिय मर्सिडीज़ ने बनाया. मर्सिडीज बेंज ने अपनी 300 एसएल कूपे को 1954 में बाज़ार में उतरा था.

गनमेटल-ग्रे रंग की कारें भी दुनिया भर में लोगों को खूब पसंद आती हैं. उपर की तस्वीर में 1964 की एस्टन मार्टिन कार नज़र आ रही हैं.

ऐसी एक कार 2010 में जब नीलामी के लिए आई तो उसकी बोली 46 लाख डॉलर तक पहुंच गई.

खूबसूरती का इतालवी समाज से ख़ास रिश्ता है. फ़रारी की अल्फ़ा रोमियो 8 सी ने लाल रंग की कारों को लोकप्रिय बनाया.

8 सी सिरीज़़ की कारों को बेस्ट लुकिंग कारों में शुमार किया जाता है जबकि ये कार 1960 के दशक में आई थी.

अल्पाइन ए110 सिरीज़ की कार ब्लू दिख रही है लेकिन ये केवल ब्लू नहीं है. बल्कि इसे ब्लू ड फ्रांस कहते हैं. क्योंकि फ्रांस की रेसिंग कारों का रंग ऐसा ही होता है.

12वीं शताब्दी से इन रंग की कारों का इस्तेमाल फ्रांस की स्पोर्ट्स टीम करती रही हैं. रेनॉ की ये कार 1960 और 1970 के दशक में काफ़ी लोकप्रिय हुई थी.

स्टीव मैकक्वीन जितने मशहूर एक्टर थे, उतने ही लोकप्रिय कार रेसर भी. उन्होंने फ़रारी की दो कारों को बेहद लोकप्रिय बनाया.

250 जीटी लूसो की 2011 में छह लाख डॉलर में नीलामी हुई. लेकिन महोगनी कलर वाली मॉडल की नीलामी 23 लाख डॉलर में हुई थी.

उपर तस्वीर में दिख रही कार टोयोटा की पीले रंग की कार है.

2013 में इसकी नीलामी 11.5 लाख डॉलर में हुई थी.

यामहा और टोयोटा की 2000जीटी वाली इस कार को जगुआर ई-टाइप की कार का दर्जा हासिल है.

150 हार्स पावर की इस कार में 6 सिलिंडर का इंजन लगा था और इसकी अधिकतम स्पीड 135 मील प्रति घंटे तक आंकी गई.

हरे रंग की कारें भी ख़ूब लोकप्रिय हुईं. 1970 के देशक में प्लेमाउथ सुपरबर्ड मशहूर हुईं. इसके पोर्से ने 73 के दशक में वाइपर ग्रीन रंग की कार उतारी. लेकिन हरे रंग की जो कार सबसे ज़्यादा मशहूर हुई वो जगुआर की एक्सजे 13 थीं.

इस कार का डिजाइन मैलकॉम सायर ने तैयार किया था, जो पहले ही जगुआर की सी, डी, ई टाइप की कारों को तैयार कर चुके थे.

तो ये वो दस रंग की कारें जो दुनिया भर में सबसे ज़्यादा बिकती हैं. अक्सालटा के मुताबिक दुनिया भर में 2013 में जितनी कारें बिकीं, उनमें महज तीन फ़ीसदी कारें वैसी थीं जो उपर बताए गए रंग से अलग थीं.

वैसे इन दिनों मल्टीकलर कारों का जमाना भी चल निकला है. बीएमडब्ल्यू की आर्ट कार सिरीज़ के तहत एम3 जीटी2 रेसिंग कार तैयार की गई, जिसे अमरीकी पॉप आर्टिस्ट जैफ कूंस ने पेंट किया.

नवंबर, 2013 में इस कार की नीलामी 5.84 करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड मूल्य में हुई.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://sauida.shop/autos/story/20140827-which-car-wore-red-best%22 platform="highweb"/></link> यहाँ पढ़ें जो <link type="page"><caption> बीबीसी ऑटोस</caption><url href="http://sauida.shop/autos%22 platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>