माइक्रोमैक्स ने सैमसंग को पछाड़ा

प्रकाशित

भारत में सस्ते फोन की श्रेणी में शामिल रही मोबाइल हैंडसेट कंपनी माइक्रोमैक्स ने स्मार्टफोन की दौड़ में पहली बार सैमसंग को पछाड़ दिया है.

मार्केट रिसर्च कंपनी केनेलिस के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में माइक्रोमैक्स की बाज़ार हिस्सेदारी 22 प्रतिशत रही, जबकि कोरियाई कंपनी सैमसंग का हिस्सा घटकर 20 प्रतिशत रह गया है.

स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वालों में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है.

स्मार्टफोन में दिलचस्पी

भारत में भारी संख्या में यूजर्स अब बेसिक हैंडसेट को छोड़कर नए स्मार्टफोन खरीद रहे हैं.

यही वजह है कि फोन बनाने वाली कंपनियों ने अपनी रणनीति बदल कर ऐसे कम बजट वाले स्मार्टफोन बनाने शुरू कर दिए हैं ताकि विभिन्न आयवर्ग के लोगों को आकर्षित किया जा सके.

माइक्रोमैक्स और सैमसंग के अलावा कार्बन और लावा भी भारत के स्मार्टफोन बाजार में टक्कर दे रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>