सोनी ने बनाई ई-पेपरवॉच

सोनी वॉच
प्रकाशित

सोनी ने ई-पेपर के ज़रिए एक घड़ी तैयार की है. सोनी ने यह प्रयोग फ़ैशन उत्पादों के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री से तैयार किया है.

सोनी की ये ई-पेपरवॉच बहुत छोटी और एक रंग के डिजाइन की है, लेकिन इसमें स्मार्टवॉच जितने फीचर्स नहीं हैं.

हालाँकि ई-पेपरवॉच की बैटरी ज़्यादा समय तक चल सकती है और माना जा रहा है कि बैटरी 60 दिनों तक काम करती रहेगी.

फ़ैशन में बदलाव

पॉकेट लिंट के गैजेट एक्सपर्ट स्टुअर्ट मिल्स ने इस ई-पेपर वाच को "पुराने जमाने की और शांत" बताया है.

सोनी वॉच

वो कहते हैं, "अगले साल के लिए मेरी भविष्यवाणी है कि टेक्नोलॉज़ी उद्योग में फ़ैशन बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है."

मिल्स ने कहा, "बड़ा और चौकोर फोन होना एक बात है, लेकिन अगर आप कोई चीज़ पहनते हैं तो इससे अच्छा दिखना चाहिए."

सोनी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह इस ई-पेपरवॉच को बाज़ार में कब उतारेगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>