इराक़ में पश्चिमी मोसुल को आईएस से मुक्त करने के लिए जंग

इराक़ी सेना का पश्चिमी मोसुल पर हमला
इमेज कैप्शन, मोसुल में इराक़ी सेना के साथ मौजूद बीबीसी के क्वेनटीन ने ये तस्वीर भेजी है.
प्रकाशित

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने कहा है कि मोसुल के पश्चिमी हिस्से को तथाकथित चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ाने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

मौजूदा साल की शुरुआत में सरकारी सेना और गठबंधन की फौजों ने मिलकर इराक़ में आईएस के आखिरी महत्वपूर्ण गढ़ मोसुल के पूर्वी इलाकों को आज़ाद कराया था.

कहा जा रहा है कि जहां तक पश्चिमी इलाके की बात है, तंग गलियों, रास्तों के कारण चरमपंथियों का मुक़ाबला कर पाना सरकारी सेना के लिए बड़ी चुनौती होगा.

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने शहर में फंसे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, कहा जा रहा है कि इस इलाक़े में साढ़े छह लाख लोग फंसे हो सकते हैं.

इससे पहले, शहर के पश्चिमी हिस्से में नागरिकों के बीच बड़े हमले की चेतावनी वाली पर्चियां बांटी गईं.

पश्चिमी मोसुल से बीबीसी के क्वेनटीन समरविल ने ताज़ा कार्रवाई की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट की हैं.

मोसुल में इराक़ी सेना
इमेज कैप्शन, मोसुल में इराक़ी सेना के साथ मौजूद बीबीसी के क्वेनटीन ने ट्वीट कर सारी जानकारी दी.
मोसुल में इराक़ी सेना
इमेज कैप्शन, बीबीसी के क्वेनटीन मोसुल में इराक़ी सेना के साथ मौजूद हैं

अबादी ने टीवी पर दिए अपने भाषण में कहा, "हम चरमपंथियों को बाहर करने के अभियान के नए चरण की घोषणा करते हैं. हम जल्द ही मोसुल के पश्चिमी हिस्से पर हमला करने के लिए निनेह पहुंच रहे हैं."

प्रधानमंत्री मोसुल की राजधानी का जिक्र कर रहे थे.

समाचार एजेंसी एएफ़पी ने उनके प्रधानमंत्री के हवाले से बताया, "हम आईएस के आतंक से अपने नागरिकों को आजाद करने के लिए आजादी अभियान शुरू कर रहे हैं,"

पूर्वी मोसुल
इमेज कैप्शन, पूर्वी मोसुल को साल की शुरुआत में सेना ने आईएस के कब्जे से आजाद करवाया था.
इस्लामिक स्टेट

इराक़ की फौज ने मोसुल के पश्चिमी हिस्से की घेराबंदी कर ली है. अमरीकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)