'लाखों की गर्दन काट सकते हैं लेकिन..'

बाबा रामदेव (फ़ाइल फोटो)
प्रकाशित

योग गुरु बाबा रामदेव के भारत माता की जय बोलने को लेकर दिए एक बयान से विवाद हो गया है.

रामदेव ने हरियाणा के रोहतक में एक कार्यक्रम में कहा कि वो संविधान और क़ानून का सम्मान करते हैं, नहीं तो सैकड़ों-हज़ारों सिर धड़ से अलग कर देते.

रामदेव ने कहा, "कोई आदमी टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है. बोलता है कि मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा चाहे मेरी गर्दन काट लो, अरे इस देश में कानून है वरना तेरी एक की क्या हम तो लाखों की गर्दन काट सकते हैं, लेकिन हम इस देश के क़ानून का सम्मान करते हैं."

कुछ ही दिन पहले ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि अगर कोई उनकी गर्दन पर छुरी भी रख दे तब भी वो भारत माता की जय नहीं बोलेंगे.

हालाँकि रामदेव ने अपने भाषण में ओवैसी का नाम नहीं लिया.

हाल ही में देवबंद स्थित इस्लामिक तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम ने एक फतवा जारी करते हुए कहा था कि भारत माता की जय का नारा लगाना इस्लाम धर्म में उचित नहीं है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)