बिहार: दूसरे चरण में लगभग 55% वोटिंग

प्रकाशित

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में शुक्रवार को लगभग 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

साल 2010 में हुए चुनावों के मुक़ाबले इन सीटों पर लगभग 3 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ.

दूसरे चरण के लिए छह ज़िलों की 32 सीटों पर वोट डाले गए. इन सीटों पर मतदाताओं ने 456 प्रत्याशियों की क़िस्मत का फ़ैसला ईवीएम में बंद कर दिया.

दूसरे चरण में कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और गया में मतदान हुआ.

शांतिपूर्ण मतदान

बिहार के मतदाता

उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कैमूर में 57.86 प्रतिशत, रोहतास में 54.66 प्रतिशत, अरवल में 53.21 प्रतिशत, जहानाबाद में 56.49 प्रतिशत, औरंगाबाद में 52.50 प्रतिशत और गया में 55.54 प्रतिशत मतदान हुआ.

उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. कैमूर ज़िले में लोगों को सहूलियत देने के लिए 12 मतदान स्थलों को बदला गया था, जबकि गया में 7 मतदान स्थलों का संचालन सिर्फ़ महिलाओं के हाथों में था.

बिहार में 12 अक्टूबर को पहले चरण में 49 सीटों पर चुनाव हुआ था.

बिहार के मतदाता

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए कुल पाँच चरणों में चुनाव होने हैं. पाँच नवंबर को पाँचवें और अंतिम चरण का मतदान होगा. आठ नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

12 नवंबर को सारी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>