सीटों के बंटवारे पर कुशवाहा ने बीजेपी को घेरा

आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा
इमेज कैप्शन, आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा
प्रकाशित

बिहार विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने जो फ़ार्मूला सुझाया है वो शायद गठबंधन के मुख्य दल भारतीय जनता पार्टी को मंज़ूर ने हो.

आरएलएसपी प्रमुख और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पटना में कहा है कि बीजेपी को अगले चुनाव में 243 में से 102 बिहार विधानसभा सीटों पर ही लड़ना चाहिए और बाकी अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ देनी चाहिए.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साल की शुरुआत में कहा था कि पार्टी बिहार के 243 में से 185 विधानसभा सीटें लड़ना चाहती है.

अपने लिए 67 सीटें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी
इमेज कैप्शन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी

कुशवाहा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव (2010) में बीजेपी ने 102 और इसकी सहायक जेडीयू ने 141 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

उन्होंने कहा कि आरएलएसपी 67 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) को 74 सीटें मिलनी चाहिए.

कुशवाहा ने कहा, ''पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी है, तो बीजेपी इसके लिए भी कुछ सीटें तय कर सकती है.''

शाह ने किया विचार विमर्श

कुशवाहा ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पटना के एक दिन के दौरे पर थे.

कहा जा रहा है कि शाह ने बिहार के अपने वरिष्ठ पार्टी सदस्यों से सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>