देखिए जब सलमान ने झाड़ू उठाई

सलमान ख़ान
प्रकाशित

बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत न सिर्फ़ झाड़ू उठाई बल्कि अगले 'नौ लोगों' को इसके लिए नामित भी कर दिया है.

सलमान ने <link type="page"><caption> ट्वीट करके</caption><url href="https://twitter.com/BeingSalmanKhan" platform="highweb"/></link> इस बारे में जानकारी दी है.

उन्होंने सफ़ाई की तस्वीरें लगाईं और लिखा, "मैंने कल करजत से शुरुआत की, ये देखो तस्वीरें."

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इस अभियान के लिए और उसमें उनका नाम शामिल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

सलमान ख़ान

सलमान ने सबसे पहले फ़ेसबुक पर अपने फ़ैन्स और ट्विटर के अपने फ़ॉलोअर्स को इस अभियान के लिए नामित किया.

आमिर और रजनीकांत का नाम

उनका कहना था, "हममें से हर एक अंतर पैदा कर सकता है."

स्वच्छ भारत अभियान के दौरान नरेंद्र मोदी
इमेज कैप्शन, स्वच्छ भारत अभियान के लिए नरेंद्र मोदी ने जिन सलमान ख़ान का नाम भी लिया था

फिर उन्होंने आठ जाने-माने लोगों का नाम लिखा.

सलमान ने बॉलीवुड स्टार आमिर ख़ान, उद्योगपति अज़ीम प्रेमज़ी, आईसीआईसीआई की चंदा कोचर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, उद्योगपति प्रदीप धूत, पत्रकार रजत शर्मा, दक्षिण भारतीय फ़िल्म सुपरस्टार रजनीकांत और टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन को इसके लिए नामित किया है.

इसके बाद उमर अब्दुल्लाह ने ट्विटर के ज़रिए ही सलमान को धन्यवाद दिया और कहा कि वह ट्विटर पर ही अगले नौ लोगों को नामित करके जानकारी देंगे.

सलमान ख़ान

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करते हुए नौ लोगों को इसके लिए नामित किया था और कहा था कि वे अगले नौ लोगों को नामित करके कड़ी आगे बढ़ाएँ.

(बीबीसी हिंदी का <link type="page"><caption> एंड्रॉयड मोबाइल ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi&hl=en" platform="highweb"/></link> डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें. आप हमसे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी जुड़ सकते हैं.)