न्यूज़ अलर्ट: महाराष्ट्र में सुलझेगा सीटों का मसला?

प्रकाशित

आज जिन ख़बरों के छाए रहने की उम्मीद है, आइए डालें उन पर नज़र.

महाराष्ट्र में दोनों बड़े गठबंधनों में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है. जहां भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी शिवसेना पर लगातार दबाव बना रही है, वहीं कांग्रेस और एनसीपी भी अभी सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला नहीं कर पाए हैं.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि शिवसेना उनकी पार्टी के आत्मसम्मान का ख़्याल रखे.

शिवसेना 2009 के चुनाव की तरह भाजपा को 119 सीटें दे रही है जबकि वो ख़ुद 169 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है. भाजपा सीटों का बंटवारा 50:50 के आधार पर चाहती है.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर उन्हें कोई अल्टीमेटम नहीं दे सकता है, "हम चाहते हैं कि गठबंधन बना रहे लेकिन सीटों के बंटवारे में महाराष्ट्र की भावनाओं का भी ख़्याल रखना होगा."

दूसरी तरफ़ महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला आज तय हो सकता है.

आज की अन्य ख़बरें

जनमत संग्रह के मतों की गिनती

स्कॉटलैंड के ब्रिटेन में रहने या स्वतंत्र देश बनने के सवाल पर हुए जनमत संग्रह में मतों की गिनती जारी है. मतगणना के अंतिम नतीजे भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे तक तक आने की संभावना है.

राजनाथ सिंह, सुशील कुमार कोइराला

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी सार्क देशों के गृह मंत्री नेपाल की राजधानी काठमांडू में एकजुट हो रहे हैं. इस बैठक में ये सभी नेता दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे.

इंचियोन

दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हो रहे एशियाई खेलों के मुक़ाबले आज से आरंभ हो रहे हैं. इस बार के एशियाई खेलों का पहला पदक किस देश और किसी खिलाड़ी को मिलता है. इस पर रहेगी हमारी नज़र.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>