वैदिक की हरकत देशद्रोह के समान: शिव सेना

वेद प्रताप वैदिक
प्रकाशित

केंद्र सरकार की एक अहम सहयोगी पार्टी शिव सेना ने वेद प्रताप वैदिक मामले में कड़ा रूख़ अपनाते हुए कहा है कि हाफ़िज़ सईद से वैदिक की मुलाक़ात देशद्रोह के समान है और उनके ख़िलाफ़ सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वैदिक मामले में सरकार अपनी ज़िम्मेदारियों से बच नहीं सकती.

ठाकरे ने कहा कि अगर यही काम कांग्रेस के समय में हुआ होता तो भाजपा ने इस बारे में सफ़ाई मांगी होती.

शिव सेना की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया में वेद प्रताप वैदिक ने कहा कि उन्होंने मेरे विचारों को ग़लत समझा है. वैदिक ने कहा कि शिव सेना को मेरा पूरा इंटरव्यू देखना चाहिए.

ग़ौरतलब है कि भाजपा और योग गुरू रामदेव के क़रीब माने जाने वाले पत्रकार वेद प्रताप वैदिक कुछ दिनों पहले पाकिस्तान गए थे.

उद्धव ठाकरे

अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान वैदिक ने जमात उद दावा प्रमुख हाफ़िज़ सईद से मुलाक़ात की थी.

सरकार की सफ़ाई

इसके अलावा उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत के दौरान कश्मीर के संबंध में कुछ बयान दिए थे जिसके बाद भारत में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है.

हालांकि भाजपा, आरएसएस और केंद्र सरकार सभी ने वैदिक से ख़ुद को अलग कर लिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)