सोनाक्षी और आलिया ने किया एआईबी का बचाव

सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट
प्रकाशित

इंटरनेट पर एआईबी रोस्ट के विवादित वीडियो का अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और आलिया भट्ट ने बचाव किया है और इस शो के आलोचकों को जवाब दिया है.

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट करके वीडियो को भद्दा और अश्लील बताने वालों पर कटाक्ष किया और कहा कि लोग ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जैसे उन्होंने कभी गंदी भाषा का इस्तेमाल ही ना किया हो या कभी किसी गंदे जोक पर हंसे ही ना हों.

एआईबी

सोनाक्षी ने करण जौहर के उस ट्वीट को रीट्वीट भी किया जिसमें करण जौहर ने शो को नापसंद करने वालों को इसे ना देखने की सलाह दी थी.

वहीं आलिया भट्ट ने भी शो के आलोचकों को जवाब देते हुए उन्हें ज़िंदगी को इतनी गंभीरता से ना लेने की नसीहत दी.

वीडियो हटाया गया

एआईबी

वहीं इस ट्वीट पर विवाद खड़ा होने के बाद यूट्यूब से इसे हटा लिया गया है.

वहीं इस शो की आलोचना करने वाले सेंसर बोर्ड के सदस्य अशोक पंडित भी ट्विटर पर लोगों की आलोचना के केंद्र में आ गए हैं.

अशोक ने काफी तीखी भाषा में शो में हिस्सा लेने वाले फ़िल्मकार करण जौहर की आलोचना की थी.

समर्थन भी विरोध भी

दीपिका पादुकोण
इमेज कैप्शन, एआईबी के शो में दीपिका पादुकोण भी मौजूद रहीं

ट्विटर पर अशोक पंडित को उनके शब्दों के चयन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

ट्विटर पर शो की आलोचना करते हुए जहां #AIBNationalShame हैशटैग ट्रेंड कर रहा है वहीं शो के समर्थन में We Stand by AIB Knockout चल रहा है.

शो में हिस्सा लेने वाले फ़िल्म समीक्षक राजीव मसंद से बीबीसी ने बात करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

साथ ही एआईबी के सदस्यों ने भी हमारे फ़ोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)