सनी लियोनी ने ली सरोज की शरण!

सनी लियोनी
प्रकाशित

सनी लियोनी को उनके भारत में आने के बाद बॉलीवुड में उनका बाहें फैला कर स्वागत किया.

हिंदी सीखने कि लिए सनी हिंदी फ़िल्में देख रही है और ट्यूशन्स ले रही हैं, वहीं डांस सीखने के लिए उन्होंने डांस की गुरू सरोज ख़ान की शरण ली है.

सनी लियोनी की आने वाली फ़िल्म 'एक पहेली - लीला' में सनी लियोनी को क्लासिकल डांस के कुछ स्टेप्स करने थे और इस फ़िल्म को निर्माता अहमद ख़ान हैं जो ख़ुद एक कोरियोग्राफ़र भी हैं.

क्लासिक्ल नृत्य

सनी लियोनी

अहमद ने सनी को पहले क्लासिकल नृत्य सीखने के लिए कहा और सरोज ख़ान जो पहले माधुरी और श्रीदेवी को डांस सिखा चुकी हैं वो उन्हें सिखाने के लिए तैयार भी हो गई.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक़ अहमद ने बताया, "सनी को डांस सीखना बेहद ज़रूरी था क्योंकि क्लासिकल नृत्य में एक्सप्रेशन बहुत ज़रूरी होते हैं और वो सीखना उनके लिए काफ़ी ज़रूरी है. सरोज जी ने सनी पर काफ़ी मेहनत की है और उन्होनें भी कम समय में इसे सीख लिया है."

फ़िल्म 'एक पहेली लीला' में सनी एक नृत्यांगना के किरदार में होंगी. इस फ़िल्म की रिलीज़ अभी दूर है.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)