अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

वीडियो कैप्शन, नाना पाटेकर का निधन
अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन
प्रकाशित

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ गोवा में उन्होंने आख़िरी सांस ली. बीबीसी मराठी की सहयोगी पत्रकार प्राची प्रतिभा शिरिष से नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने अपने पिता की मौत की पुष्टि की.

नाना पाटेकर आख़िरी बार विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ओ'रोमियो में नज़र आए थे.

इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में थे. फ़रवरी 2026 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में पाटेकर ने मुंबई इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल ख़ान का किरदार निभाया था.

उन्होंने अनिल कपूर की सुबेदार फ़िल्म में भी अभिनय किया था, जिसका प्रीमियर मार्च 2026 में प्राइम वीडियो पर हुआ था.

इससे पहले वह हाउसफुल-5 और वनवास फ़िल्म में नज़र आए थे.

पाटेकर ने 2026 में प्रकाश झा की राजनीतिक ड्रामा सीरीज संकल्प से ओटीटी पर भी डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने माट साहब/कन्हैया लाल की केंद्रीय भूमिका निभाई थी.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.