ऑपरेशन कायाकल्प: शिक्षा पर योगी सरकार के दावों की पड़ताल
एक साल पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि उसने अपने 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत राज्य के 97% सरकारी प्राथमिक और उच्च-प्राथमिक स्कूलों का कायापलट कर दिया है.
साथ ही, यह वादा भी किया गया था कि बाकी बचे स्कूलों को भी अगले एक साल के भीतर बदल दिया जाएगा.
बीबीसी ने इन दावों की पड़ताल करने का फैसला किया. हमने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम पांच जिलों का दौरा किया.
गोरखपुर, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक गढ़ है; वाराणसी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. संभल, जहां से राज्य की शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी आती हैं. अलीगढ़, जिसका प्रतिनिधित्व एक और शिक्षा मंत्री संदीप सिंह करते हैं; और लखनऊ, जो राज्य की राजधानी है और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का निर्वाचन क्षेत्र है.
अपनी पड़ताल के दौरान, हमने 25 से ज़्यादा सरकारी स्कूलों का दौरा किया, ताकि ज़मीनी हकीकत को समझा जा सके और यह देखा जा सके कि सरकार के दावों और ज़मीनी हालात के बीच कितना मेल है.
रिपोर्टर और प्रोड्यूसर: प्रेरणा
शूट और एडिट: तारिक़ ख़ान
ग्राफ़िक्स: वसीम ख़ान, चेतन,
सहयोग: गोरखपुर से अजीत सिंह, संभल से महेश गिरी, संजय
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



