ADR की रिपोर्ट: इन पार्टियों के पास करोड़ों का चंदा पर सीटें शून्य

वीडियो कैप्शन, 'इन पार्टियों के पास करोड़ों का चंदा पर सीटें शून्य'
ADR की रिपोर्ट: इन पार्टियों के पास करोड़ों का चंदा पर सीटें शून्य
प्रकाशित

करोड़ों रुपये का चंदा, लेकिन 2024-25 में 15 प्रमुख RUPPs के पास कुल सीटें रहीं शून्य.

ये अहम जानकारी सामने आई है एडीआर की नई रिसर्च रिपोर्ट में, जिसमें रजिस्टर्ड अनरिकग्नाइज़्ड पॉलीटिकल पार्टीज़ यानी RUPPs के वित्त वर्ष 2024-25 के वित्तीय ब्योरे का विश्लेषण किया गया है.

इससे पहले सितंबर 2026 में बीबीसी न्यूज़ हिन्दी ने भी 2023-24 में सबसे ज़्यादा चंदा पाने वाली छह RUPPs की पड़ताल की थी. इस रिपोर्ट के बाद इन पार्टियों को लेकर कई सवाल उठे और एफ़आईआर भी दर्ज हुईं.

आखिर इन पार्टियों को इतना चंदा कौन देता है? चुनावी राजनीति में इनकी मौजूदगी न के बराबर होने के बावजूद इनके पास करोड़ों रुपये कहां से आते हैं?

देखिए एडीआर की शैली महाजन के साथ बीबीसी संवाददाता शुभांगी मिश्रा की ख़ास बातचीत. शैली पिछले कई सालों से RUPPs पर शोध कर रही हैं.

वीडियो एडिटिंगः परवेज़ अहमद

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)