अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को सैनिक से पड़ी फटकार

वीडियो कैप्शन, अमेरिकी रक्षा मंत्री को सैनिक से पड़ी फटकार
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को सैनिक से पड़ी फटकार
प्रकाशित

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ 11 नवंबर को अर्लिंग्टन नेशनल सिमेट्री में 'टूम्ब ऑफ़ द अननोन सोल्जर' पहुंचे थे. वहां तैनात एक सैनिक ने हेगसेथ और उनके साथ मौजूद लोगों को फटकार लगाई.

ये वाकया वेटरन्स डे के मौके पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह के बाद हुआ. हेगसेथ वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीर खिंचवा रहे थे.

इसी दौरान किसी के हंसने पर टूम्ब की सुरक्षा में तैनात अमेरिकी सैनिक ने ऊंची आवाज़ में कहा, "यहां आने वाले लोग हर समय शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखें."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.