दिल्ली में विपक्षी नेताओं ने निकाला मार्च, बीबीसी से क्या बोले सांसद- ग्राउंड रिपोर्ट
विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार, 6 अक्तूबर को कथित वोट चोरी और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर के विरोध में संसद से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च किया.
यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच निकाला गया. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों ने इस मार्च में हिस्सा लिया.
लेकिन इन सांसदों को बीच में ही रोक दिया गया. कई सांसदों को हिरासत में भी लिया गया.
बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने विपक्षी नेताओं और मार्च में शामिल अन्य लोगों से बातचीत की है. देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट.
वीडियो जर्नलिस्ट: दीपक जसरोटिया
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



