दुनिया के सबसे लंबे विमान की क्रैश लैंडिग

प्रकाशित

दुनिया के सबसे लंबे विमान एयरलैंडर 10 एक टेस्ट फ़लाइट के दौरान क्रैशलैंड हुआ है.

दुनिया का सबसे लंबा 302 फ़ीट का विमान कार्डिंगटन हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

2.5 करोड़ पाउंड की क़ीमत वाले विमान के कॉकपिट को भी क्रैशलैंडिग के दौरान क्षति पहुंची है.

विमान बनाने वाली कंपनी का कहना है कि उड़ान तो ठीक से भरी गई लेकिन उतरते समय दुर्घटना हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं.

कंपनी ने इन रिपोर्टों को भी ख़ारिज किया है कि विमान से एक तार लटक रही थी जो टेलीफ़ोन के एक खंबे से टकरा गई.

ये विमान की दूसरी टेस्टफ़्लाइट थी. पहली टेस्ट उड़ान 17 अगस्त को हुई थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)