अब के सावन ऐसे बरसे...

मैक्सिको
प्रकाशित

उत्तर अमरीकी देश मैक्सिको के गुएरेरो राज्य में एक जगह है चिलापा.

मैक्सिको

चिलापा में पारंपरिक तौर पर एक परेड निकाली जाती है जिसके पीछे मूल भावना ये होती है कि पानी इतना बरसे कि खेतों में फसलें लहलहाएं.

मैक्सिको

इस परेड की ख़ासियत है इसमें शामिल होने वाले लोगों की वेशभूषा, जिसके चटख रंग और धारियां शेर की तस्वीर उकेर देते हैं.

मैक्सिको

परेड में अपना रंग जमाने के लिए इन्होंने मेकअप कुछ इस तरह कराया है, जैसे किसी शेर ने अभी-अभी कोई शिकार दबोचा है.

मैक्सिको

परेड में ऐसे और भी चेहरे नज़र आते हैं जो रंगों और भाव-भंगिमा से अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं.

मैक्सिको

परेड में आने से पहले कुछ इस तरह की जाती है परेड में जाने की तैयारी.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>