क़तर में ये व्यक्ति बैठे-बैठे मशहूर हो गया

प्रकाशित

क़तर में चल रहे फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप को देखने दुनियाभर से लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन फ़ुटबॉल खिलाड़ियों के अलावा एक और शख़्स चर्चा में आ गया है.

ये हैं अबु बकर अब्बास 'मेट्रोमैन'. वो मेट्रो स्टेशनों पर लोगों को गाइड करते हैं.

क़तर फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप में वो तमाम फैंस के चहेते बन चुके हैं. अमेरिका और इंग्लैंड के मैच में उन्हें विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)