पाकिस्तान: प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी ने जुमे की नमाज़ के बाद हड़ताल का आह्वान किया है.

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश and अभिनव गोयल

  1. इस लाइव पन्ने को अब बंद किया जा रहा है.

  2. इमरान ख़ान पर हमला, पाकिस्तान की सलामती पर हमला है- शेख रशीद

    पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद
    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान की सरकार में गृह मंत्री रहे शेख रशीद ने हमले की निंदा की है.

    उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "इमरान ख़ान की जान पर हमला, पाकिस्तान की सलामती पर हमला है. पाकिस्तान के लोकतंत्र पर हमला है. ये पाकिस्तान में गृह युद्ध की साजिश है. ये इमरान ख़ान की जान लेना का एक मनसूबा है. आवाम की ताकत के आगे कोई खड़ा नहीं हो सकता."

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह बार बार इमरान ख़ान के लॉन्ग मार्च को कुचलने की बातें कर रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. इमरान ख़ान पर हमले में संदिग्ध का बयान लीक, पूरा थाना सस्पेंड

    थाना सस्पेंड

    इमरान ख़ान पर हमले में संदिग्ध का बयान लीक हो गया है. इस मामले में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही ने संज्ञान लिया है.

    उन्होंने संबंधित थाने के एसएचओ समेत पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है.

    पंजाब सरकार के मुताबिक संबंधित थाना के अधिकारियों और सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाएगा.

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में परवेज इलाही ने बयान लीक होने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

    उन्होंने पंजाब प्रांत के आईजी को गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

    परवेज इलाही ने आईजी पंजाब को जांच कर घटना के कारणों का पता लगाने का भी निर्देश दिया है.

  4. इमरान ख़ान पर हमला: किसने क्या कहा?

    बाबर आजम
    पाकिस्तान के राष्ट्रपति
    पाकिस्तान के राष्ट्रपति
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री
    फवाद चौधरी
    मरियम
  5. इमरान ख़ान की सेहत को लेकर पार्टी ने जारी किया बयान

    शाह महमूद कुरैशी
    इमेज कैप्शन, शाह महमूद कुरैशी

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के वाइस चेयरमैन शाह महमूद क़ुरैशी ने ट्वीट कर बताया कि इमरान ख़ान अब ख़तरे से बाहर हैं.

    उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "पीटीआई अध्यक्ष इमरान ख़ान और हमारे काफ़िले पर जानलेवा हमला हुआ. अल्लाह की रहमत और पूरे देश की दुआओं से इमरान ख़ान की हालत सुरक्षित है. यह हमला इमरान ख़ान पर नहीं बल्कि पाकिस्तानी राष्ट्र पर था. इस कायराना हरकत के बाद अब इमरान ख़ान और ताक़त के साथ मंज़िल की ओर बढ़ेंगे."

    शाह महमूद क़ुरैशी, इमरान ख़ान की सरकार में विदेश मंत्री रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  6. पाकिस्तान: इमरान ख़ान पर हमले के अभियुक्त ने क्या बताया ?

    अस्पताल

    इमरान ख़ान पर हमले के बाद अभियुक्त, पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के गुजरात जिले की पुलिस हिरासत में है.

    गुजरात जिले के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी डॉ. अख्तर अब्बास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लॉन्ग मार्च के दौरान पुलिस ने कई बार भाषण देने के लिए मंच और बुलेट प्रूफ शीशे का इस्तेमाल करने के निर्देश जारी किए थे लेकिन उनका पालन नहीं किया गया.

    उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जाता तो इमरान ख़ान हमले में घायल नहीं होते.

    पत्रकार एहतशाम शमी के मुताबिक, डॉ अख्तर अब्बास ने ये भी कहा कि हमले के अभियुक्त ने शुरुआती बयान में अभी तक कुछ नहीं बताया है.

    उनके मुताबिक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और उनके बारे में इस वक्त कुछ नहीं कहा जा सकता है. अभियुक्त के पास से क्या बरामद हुआ है इस बारे भी अभी कुछ कहना संभव नहीं है.

    डॉ. अख्तर अब्बास ने बताया कि अभियुक्त की जांच पड़ताल के लिए सीटीडी और जिला पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई गई है.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, हमले के बाद इमरान ख़ान की ओर से आया बयान, इन तीन लोगों को बताया ज़िम्मेदार

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता असद उमर
    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता असद उमर

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता असद उमर ने कहा है कि वजीराबाद में लॉन्ग मार्च के दौरान हुई गोलीबारी के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल ज़िम्मेदार हैं.

    गुरुवार शाम एक वीडियो बयान में असद उमर ने कहा कि इमरान ख़ान ने उन्हें और पंजाब के मुख्यमंत्री के आंतरिक मामलों के सलाहकार असलम इकबाल को फोन किया था. फोन कर इमरान ख़ान ने उनकी ओर से यह बयान जारी करने के लिए कहा था.

    असद उमर ने कहा कि इमरान खान ने कहा, "मुझे भरोसा है कि इस हमले के पीछे करीब तीन लोग हैं जिन्होंने यह किया है. इसमें शहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल शामिल हैं.

    उनके मुताबिक इमरान खान ने कहा कि उन्हें पहले ही कुछ सूचना मिली थी जिसके आधार पर वह कह रहे हैं कि इन लोगों ने ही जानलेवा हमला किया है.

    असद उमर ने कहा कि इमरान खान ने मांग की है कि इन लोगों को उनके पदों से हटाया जाए, नहीं तो देशभर में विरोध प्रदर्शन होंगे.

    असद उमर ने कहा कि अगर इमरान खान की मांग पूरी नहीं हुई तो जिस दिन इमरान खान बाहर आकर कहेंगे तो कार्यकर्ता पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे.

    वीडियो में मियां असलम इकबाल ने कहा कि वह इमरान खान पर हमले के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं और इस संबंध में इमरान खान का बयान भी लिया गया है.

    इमरान खान की ओर से जारी इस बयान पर सरकार ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  8. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हमले की निंदा की

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने पाकिस्तान के वज़ीराबाद में इमरान ख़ान के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. पाकिस्तान: इमरान ख़ान पर फायरिंग में एक की मौत, 14 घायल

    इमरान ख़ान

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान के काफिले पर हुए हमले में इमरान ख़ान समेत पांच लोग घायल हुए हैं.

    पुलिस अधिकारियों ने इमरान समेत कुल 14 लोगों के घायल होने की सूचना दी है. इस घटना में एक शख़्स को गिरफ्तार किया है.

    पुलिस ने एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें उस शख़्स को दिखाया जा रहा है जिसने कथित तौर पर गोली चलाई है.

    मृतक व्यक्ति का नाम - मौज़म

    घायलों के नाम

    इमरान खान- टांग में गोली लगी

    अहमद नासिर चट्ठा- दोनों टांगों में गोली लगी

    फैसल जावेद

    अली जैदी

    इमरान इसमाइल

    एस ए हमीद

    यूसुफ ख़ान

    जाहिद ख़ान

    एम. लियाक़त

    उमर दार

    अरीब

    इमरान युसूफ

    हमज़ा

    उमेर

    घायलों की सूची
  10. इमरान खान पर फायरिंग करने वाला पुलिस हिरासत में- सूचना मंत्री

    पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब
    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब

    पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि इमरान ख़ान पर गोली चलाने वाला शख़्स फिलहाल पुलिस की हिरासत में है.

    शख़्स, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरात जिले की पुलिस हिरासत में है.

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मरियम औरंगजेब ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने तक गैर जिम्मेदाराना बयानों से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों का खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

    मरियम औरंगजेब ने कहा कि पाकिस्तान की राजनीति में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है. उन्होंने इमरान खान के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की.

  11. ‘दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर’ वात्सल्य राय और प्रेरणा के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  12. लाहौर के जिस शौक़त ख़ानम अस्पताल में भर्ती हैं इमरान ख़ान, वहाँ का क्या है हाल

    शौक़त ख़ानम कैंसर
    इमेज कैप्शन, इमरान ख़ान ने अपनी मां के नाम पर शौक़त ख़ानम कैंसर अस्पताल बनाया है.

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ का कहना है कि इमरान ख़ान को फायरिंग में घायल होने के बाद लाहौर के शौक़त ख़ानम मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया है.

    बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी इस समय अस्पताल के बाहर मौजूद हैं.

    शौक़त ख़ानम  मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
    इमेज कैप्शन, शौक़त ख़ानम मेमोरियल कैंसर रिसर्च हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन 29 दिसंबर 1994 को हुआ और दो साल बाद 25 अप्रैल 1996 को इमरान ख़ान ने अपनी ख़ुद की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) की स्थापना की थी.
    शौकत खानम मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
    शौकत खानम मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
  13. ब्रेकिंग न्यूज़, इमरान ख़ान पर हमले में एक की मौत, आठ घायल- सिविल अस्पताल

    पाकिस्तान के वज़ीराबाद सिविल हॉस्पिटल के अधिकारियों का कहना है कि इमरान ख़ान के काफ़िले पर हमले के बाद आठ घायलों और एक मृत व्यक्ति को हॉस्पिटल लाया गया है.

    वहीं दूसरी तरफ इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई सूत्रों का कहना है कि इमरान ख़ान को लाहौर के शौकत ख़ानम अस्पताल ले जाया गया है.

  14. इमरान ख़ान पर हमले के चश्मदीद ने क्या बताया?

    इमरान ख़ान के काफ़िले पर हमला

    स्थानीय टीवी चैनल पब्लिक न्यूज के कैमरामैन तौसीफ़ अकरम ने कहा कि वे इमरान ख़ान का इंटरव्यू लेने जा रहे थे, लेकिन इससे पहले, उन्होंने पीटीआई नेता असलम इकबाल का इंटरव्यू लेना शुरू कर दिया. तभी गोली चलाई गई.

    उन्होंने कहा कि जब वह आगे बढ़े तो उन्होंने देखा कि इमरान ख़ान को लोग उठा रहे थे, उनके पैर में गोली लगी थी.

    इमरान ख़ान के काफ़िले पर हमला

    कैमरामैन तौसीफ़ अकरम ने बताया कि जो लोग पास में थे वे खून से लथपथ थे और उन्होंने कंटेनर पर गोली के दो निशान भी देखे.

    तौसीफ़ अकरम ने बताया कि वे लोग इमरान खान को एंबुलेंस की जगह अपनी कार में बैठाकर वहां से दूर ले गए.

    इमरान ख़ान के काफिले पर हमला
  15. हमले में घायल हुए अहमद चट्ठा, जांघ में लगी दो गोलियां- हम्माद अज़हर

    पीटीआई नेता हम्माद अज़हर का कहना है कि इमरान ख़ान के काफिले पर हुए हमले में पार्टी सदस्य अहमद चट्ठा को दो गोलियां लगी हैं.

    हम्माद अजहर ने कहा, "मैं अहमद चट्ठा के साथ हूं. वे ख़तरे से बाहर हैं. उन्हें दोनों जांघों में एक एक गोली लगी है. घाव गहरे नहीं हैं. गोलियों को निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया जा रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान: हमले के बाद दिखाई दिए इमरान ख़ान

    इमरान खान

    इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है.

    इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को फायरिंग की घटना के बाद कंटेनर से गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा है.

    गाड़ी में शिफ्ट करते वक्त इमरान ख़ान अपने समर्थकों की हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, इमरान ख़ान पर हमले की प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने निंदा की

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ
    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने इमरान ख़ान के कंटेनर पर हुई फायरिंग की निंदा की है.

    उन्होंने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह को आईजी पुलिस और पंजाब के मुख्य सचिव से तत्काल रिपोर्ट मांगने के निर्देश दिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ट्विटर
  18. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने चीन यात्रा के बाद होने वाली प्रेस-कॉन्फ्रेंस स्थगित की

    पाकिस्तान में इमरान खान के कंटेनर पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब का बयान सामने आया है.

    उन्होंने कहा कि फायरिंग की घटना को देखते हुए चीन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को जो प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी उसे स्थगित कर दिया गया है.

    शहबाज शरीफ दो दिन की चीन यात्रा से आज वापस लौटे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. टी20 वर्ल्ड कपः बारिश से बाधित मैच पाकिस्तान ने जीता, दक्षिण अफ़्रीका को 33 रनों से हराया

    इफ्तिखार अहमद
    इमेज कैप्शन, इफ्तिखार अहमद

    टी 20 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट पर 185 रन बनाए हैं.

    टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ‘बी’ के एक अहम मुक़ाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हरा दिया.

    पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए इफ़्तिख़ार अहमद और शादाब ख़ान के अर्धशतकों की बदौलत 9 विकेट पर 185 रन बनाए.

    जवाब में जब दक्षिण अफ़्रीका ने 9 ओवरों में 4 विकेट पर 69 रन बनाए थे तब बारिश आ गई.

    बारिश रुकने के बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत अफ़्रीकी टीम को 14 ओवर में 142 रनों का नया संशोधित लक्ष्य दिया गया. यानी दक्षिण अफ़्रीका को यहां से आगे 5 ओवरों में 73 रन बनाने थे.

    लेकिन दक्षिण अफ़्रीकी टीम 14 ओवरों में 108 रन बना सकी और यह मुक़ाबला 33 रनों से हार गई.

    इसके साथ ही पाकिस्तान के ग्रुप-2 में चार अंक हो गए. हालांकि पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंचना अब भी समीकरणों में उलझा हुआ है, जिसका फ़ैसला रविवार को होने वाले ग्रुप-2 के मुक़ाबलों पर टिका होगा.

    पाकिस्तान:मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह

    दक्षिण अफ्रीका:क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रिले रूसो, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, तबरेज शम्सी

  20. इमरान ख़ान: हमले में घायल सांसद फैसल जावेद ने बताया कि क्या हुआ था?

    सांसद फैसल जावेद

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान के कंटेनर पर हुए हमले में सांसद फैसल जावेद घायल हुए हैं.

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक सांसद फैसल जावेद का एक वीडियो ट्वीट किया गया है, जिसमें खुद फैसल जावेद घटना के बारे में बता रहे हैं.

    वे बता रहे हैं, "कुछ साथी हमारे ज़ख्मी हुए हैं. एक साथी का बताया जा रहा है कि शहीद हो गया है. सबके लिए दुआ करें."