कॉमनवेल्थ खेल 2022: विनेश फोगाट और रवि दहिया ने भी दिलाया गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक 11 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. विनेश फोगाट और रवि दहिया ने भी दिलाया गोल्ड

    विनेश फोगाट

    भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है.

    फोगाट भारत की पहली महिला पहलवान हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता हो.

    वो लगातार तीन कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान भी बन गई हैं.

    ये कॉमनवेल्थ खेलों में उनका तीसरा स्वर्ण पदक है.

    विनेश फोगाट के स्वर्ण पदक के साथ ही भारत के कुल 11 स्वर्ण पदक हो गए हैं.

    रवि दहिया

    उनसे कुछ देर पहले ही पुरुष पहलवान रवि दहिया ने नाइजीरियाई पहलवान को हराकर कुश्ती का स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

    रवि दहिया तीन बार एशियाई चैंपियनशिप जीत चुके हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए रजत पदक हासिल किया था.

    कॉमनवेल्थ खेलों में ये उनकी पहली दावेदारी थी.

    उन्होंने अपने प्रतिद्वंदि पहलवान को 10-0 से हराकर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर स्वर्ण पदक हासिल किया.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, कॉमनवेल्थ खेल 2022: भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

    भारत की जैस्मिन लंबोरिया
    इमेज कैप्शन, भारत की जैस्मिन लंबोरिया (ब्लू जर्सी में)

    कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के 60 किलो लाइटवेट वर्ग में भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने कांस्य पदक जीता है.

    शनिवार को इस मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड की मुक्केबाज गेम्मा पेज से हार का सामना करना पड़ा. गेम्मा पेज 3-2 से जीत गईं.

    इससे पहले भारत की मुक्केबाज निकहत जरीन फ्लाई लाइटवेट वर्ग में इंग्लैंड की मुक्केबाज को हार कर फाइनल में पहुंची.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. ताइवान सीमा के नज़दीक चीन का आक्रामक सैन्य अभ्यास

    वीडियो कैप्शन, ताइवान सीमा के नज़दीक चीन के बेहद आक्रामक सैन्य अभ्यास

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन ने समुद्र और हवा में सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान के आसपास कई बैलिस्टिक मिसाइल दागे हैं.

    अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन ने ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास का ऐलान किया था.

    ये सैन्य अभ्यास दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग में से एक पर हो रहा है. इस वजह से कई जहाज़ों के रूट प्रभावित हुए हैं और ताइवान आने-जाने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ा है.

    ताइवान ने चीन पर ब्लॉकेड का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि ताइवान ख़ुद को स्वतंत्र मानता है और चीन के दक्षिण पूर्वी तटीय इलाक़ों से इसकी दूरी महज 160 किलोमीटर है. लेकिन चीन इसे अपना हिस्सा बताता रहा है.

  4. कोलकाता: सीआईएसएफ जवान ने अपने सीनियर की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या की

    कोलकाता
    इमेज कैप्शन, सीनियर पर गोली चलाने वाला सीएआईएसएफ जवान

    इंडियन म्यूजियम कोलकाता में तैनात में सीआईएसएफ के एक जवान ने शनिवार को अपने सीनियर की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी और एक दूसरे अफसर को घायल कर दिया.

    अधिकारियों के मुताबिक जवान ने एके-47 राइफल से सीआईएसएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रैंक को गोली चला कर मार डाला जबकि असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अफसर को घायल कर दिया.

    गोली चलाने के बाद हेड कॉन्स्टेबल एके मिश्रा ने समर्पण कर दिया. आरोपी जवान ने अपने साथी से राइफल छीन कर पूरी मैगजीन उन पर दाग दी. यह घटना शनिवार को शाम पौने सात बजे हुई.

  5. ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट कैसे बनता है और किसको फ़ायदा मिलेगा

    वीडियो कैप्शन, EWS सर्टिफिकेट कैसे बनता है और किसको फ़ायदा मिलेगा?

    केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिए 10 फ़ीसदी आरक्षण का प्रावधान है.

    इसका लाभ उठाने के लिए आपको ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की ज़रूरत पड़ती है.

    इस सर्टिफिकेट के ज़रिए आप शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में आर्थिक छूट पा सकती हैं. ये सर्टिफिकेट कैसे बनता है?

  6. ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार: आरसीपी सिंह ने जदयू से दिया इस्तीफा, पार्टी को कहा- डूबता जहाज

      • Author, विष्णु नारायण
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए
    आरसीपी सिंह
    इमेज कैप्शन, आरसीपी सिंह इस्तीफे के ऐलान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए

    बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आरसीपी सिंह ने अपना इस्तीफा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष के नाम भेजा है.

    आरसीपी सिंह ने अपने इस्तीफे में लिखा, "मैं रामचन्द्र प्रसाद सिंह, जनता दल (यू) की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देता हूँ."

    गौरतलब है कि पार्टी की ओर से फिर से राज्यसभा न भेजे जाने और बाद में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने को लेकर आरसीपी सिंह के पार्टी से खफा होने की बातें लंबे समय से सामने आ रही थीं.

    जब मीडियाकर्मियों ने उनसे नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा, "सात जन्म में नहीं बनेंगे."

    आरसीपी सिंह

    इसके अलावा किसी और पार्टी या भाजपा जाने के सवाल पर उनका कहना है कि वे अभी अपने साथियों से बात करेंगे और उनके पास ऑप्शन्स खुले हैं.

    बिहार समेत देश के कई दैनिक अखबारों में आज आरसीपी सिंह द्वारा अकूत संपत्ति जुटाने और जमीन खरीदने के संबंध में खबरें छपी हैं.

    वहीं जब मीडियाकर्मियों ने उनसे उन पर लग रहे आरोपों और नीतीश कुमार के रवैये को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा, "जानबूझकर मेरी इमेज को खराब किया जा रहा है. मैं 40 साल से सेवारत हूं. कई बार आरोप लगे. जालसाजों और साजिशकर्ताओं के पास यही काम बच गया है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आरसीपी सिंह पर लगे आरोपों के साथ ही उनके इस्तीफे के संदर्भ में पार्टी के प्रवक्ता अरविंद निषाद कहते हैं, "संपत्ति सृजन के मामले में जब पार्टी ने उनसे सवाल किए तो उन्होंने कोई तार्किक जवाब नहीं दिया. ऐसे में जब वे चारों तरफ से घिरते हुए दिख रहे हैं, तो उन्होंने इस्तीफा दिया है."

    आरसीपी सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में जद (यू) को जहां डूबता जहाज कहा, वहीं बेटियों द्वारा संपत्ति के अर्जन को लेकर कहा कि कोई चीज छिपी तो है नहीं. उनके पास पुश्तैनी संपत्ति रही है. बेटियों ने जो कुछ भी खरीदा है, उसका समुचित हिसाब है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    आरसीपी सिंह पर लगे आरोपों के साथ ही उनके इस्तीफे के संदर्भ में पार्टी के प्रवक्ता निखिल मंडल ने बयान जारी करते हुए कहा, "जब प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था, तो निश्चित रूप से उस नोटिस के बाद मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर आरसीपी सिंह की फजीहत हो रही थी. आरसीपी जी को यह बात भलीभांति मालूम है कि जदयू करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलता है. उन्हें यह बात समझ में आ चुकी थी कि इतनी फजीहत और साक्ष्य-सबूतों के बाद उनके लिए जदयू में कोई जगह नहीं बची थी. तो उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया."

    इसके साथ ही निखिल मंडल ने आरसीपी सिंह की ओर से आ रही सफाई पर कहा कि यदि कोई अपराध करता है तो क्या वह खुद को कभी अपराधी मानता है? क्या वह खुद को गलत मानता है? लेकिन साक्ष्य और सबूतों के सामने वे (आरसीपी सिंह) कहां तक भाग पाएंगे?

  7. धरती पर खाने की सबसे शुद्ध चीज़ क्या है?

    घी

    तली हुई कतला मछली के साथ घी चावल हो या फायाना भात जिसे चावल को उसके मांड़ के साथ पकाया जाता है और साथ में उबले आलू का भर्ता और उबले अंडे... या फिर हो खिचड़ी.... अपने कई बंगाली व्यंजनों में घी का तड़का लगाने वाले फ़ूड राइटर कल्याण कर्मकार कहते हैं कि उनके ये खाने घी के बिना अधूरे हैं.

    हालांकि हमेशा ऐसा नहीं था.

    "मैं उन लोगों में से हूं जो इस धारणा के साथ बड़े हुए कि घी स्वास्थ्य के नुकसानदायक है और (मैं) अब उसकी भरपाई कर रहा हूं." वे ये जोड़ते हुए कहते हैं कि, "यह आज धरती पर मौजूद सबसे शुद्ध आहार है."

    हज़ारों वर्षों से घी इस उपमहाद्वीप के भोजन का एक अहम आहार रहा है लेकिन कुछ दशकों पहले यह थाली से बाहर होने लगा जब बड़े स्तर पर यह माना जाने लगा कि सैचुरेटेड फैट यानी संतृप्त वसा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. लेकिन हाल ही में, जैसे जैसे पूरी दुनिया में सैचुरेटेड फैट को लेकर सोच बदली है भारतीयों की थाली में भी इसकी अपने पुराने दिनों के अनुरूप ही वापसी हो रही है.

  8. उपराष्ट्रपति चुनाव: मार्गरेट अल्वा ने जगदीप धनखड़ को दी जीत की बधाई

    मार्गरेट अल्वा

    उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने चुनाव हारने के बाद नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बधाई दी है.

    मार्गरेट अल्वा ने एक ट्वीट कर कहा, "मैं विपक्ष के उन सभी नेताओं और सभी पार्टी के सांसदों को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मेरे पक्ष में मतदान किया. मैं उन सभी स्वयंसेवकों को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से हमारे छोटे लेकिन सघन अभियान के दौरान जम कर काम किया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. कॉमनवेल्थ खेल 2022: 43 मिनट में 10 किलोमीटर चलने वाली 'सिल्वर गर्ल' प्रियंका गोस्वामी का इंटरव्यू

    वीडियो कैप्शन, CWG: 43 मिनट में 10 किलोमीटर चलने वाली 'सिल्वर गर्ल' प्रियंका गोस्वामी का इंटरव्यू

    कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं के दस किलोमीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीता है.

    इसके साथ ही एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भारत ने अब तक तीन पदक जीत लिए हैं.

    प्रियंका ने 2020 ओलंपिक में भी इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया था.

  10. दिल्ली: सत्येंद्र जैन की पत्नी को राहत, मनी लॉड्रिंग केस में मिली अंतरिम जमानत

    प्रवर्तन निदेशालय
    इमेज कैप्शन, प्रवर्तन निदेशालय

    दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को मनी लॉड्रिंग केस में अंतरिम जमानत मिल गई है.

    दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि उन्हें पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नहीं किया गया था.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सत्येंद्र जैन ने अंतरिम जमानत के लिए अपनी याचिका वापस ले ली है.

    उन्होंने खराब स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी.

    शनिवार को उनके वकील ने कहा कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है. लिहाजा वह अंतरिम जमानत की याचिका वापस लेना चाहते हैं.

  11. जगदीप धनखड़ होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति

    जगदीप धनखड़

    जगदीप धनखड़ भारत के 16वें उपराष्ट्रपति होंगे. शनिवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने मार्गरेट अल्वा को हराया.

    शनिवार को हुए चुनाव में कुल 725 वोट पड़े. इनमें से जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले. वहीं विपक्ष की उम्मीदार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले.

    15 वोट अमान्य घोषित किए गए. इसके साथ ही जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित कर दिया गया.

    देश के नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 11 तारीख़ को शपथ लेंगे. मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को ख़त्म हो रहा है.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, कॉमनवेल्थ खेल 2022: बॉक्सर निकहत ज़रीन इंग्लैंड की बॉक्सर को हरा कर फाइनल में

    निकहत ज़रीन
    इमेज कैप्शन, निकहत ज़रीन (बाएं) का सिल्वर मेडल पक्का

    कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की लाइट फ्लाइवेट बॉक्सिंग में भारतीय बॉक्सर निकहत ज़रीन ने इंग्लैंड की सवाना अलफिया स्टेबली को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया है.

    इस तरह भारत का इस बॉक्सिंग वर्ग में एक सिल्वर मेडल पक्का हो गया.

    निकहत लाइट फ्लाईवेट वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन हैं.

  13. यूक्रेन की तरह ताइवान में हथियार क्यों उठा रहे हैं लोग

    हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेतीं लिसा शूए
    इमेज कैप्शन, हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेतीं लिसा शूए

    जो लोग जानते हैं कि मैं ताइवान में हूं उनके फिक्र करते संदेशों की संख्या आजकल बढ़ गई है जैसे "उम्मीद है तुम्हारे पास सुरक्षा जैकेट होगी. क्या तुम्हारे होटल में विस्फोट से बचाने वाला शेल्टर है?"

    उन्होंने चीन के सरकारी मीडिया से आ रहे भड़कीले बयानों को सुना है, खासतौर पर ग्लोबल टाइम्स से और उन्हें ऐसा लग रहा है कि अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे का अंजाम बहुत बुरा होने वाला है.

    इस बीच अमेरिका में रह रहे कुछ जानेमाने स्कॉलर्स ने भी यही बात कही है और चीन को किनारे करने को लेकर चेतावनी दी है.

    लेकिन, ताइवान में लोगों का नज़रिया ऐसा नहीं है.

  14. 06 अगस्त 2022 का दिनभर- पूरा दिन पूरी ख़बर, सुनिए मानसी दाश के साथ

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, कॉमनवेल्थ खेल 2022: लॉन बॉल 'फोर' में भारतीय पुरुषों की टीम ने जीता सिल्वर मेडल

    लॉन बॉल 'फोर'

    लॉन बॉल 'फोर' प्रतियोगिता में भारतीय पुरुषों की टीम ने सिल्वर मेडल जीता है.

    कॉमनवेल्थ गेम्स में इस मेडल में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने नॉर्थ आयरलैंड को हरा दिया.

    इससे पहले भारतीय महिलाओं की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हरा कर गोल्ड मेडल जीता था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  16. बैंड-बाजे के साथ निकली महिला की अंतिम यात्रा

    वीडियो कैप्शन, बैंड-बाजे के साथ निकली महिला की अंतिम यात्रा

    गुजरात के जूनागढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की अंतिम यात्रा में उसे बैंड-बाजे के साथ विदाई दी. दोनों की लव मैरिज 2017 में हुई थी.

    शादी के पांच साल बाद दोनों बच्चे की उम्मीद कर रहे थे और मोनिका नौ महीने की गर्भवती थीं. वो अपने माता-पिता के घर पर थीं. उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा...उसके बाद क्या हुआ?

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, कॉमनवेल्थ खेल 2022: महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड को हरा कर फाइनल में पहुंची, मेडल पक्का

    महिला क्रिकेट

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

    शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार रनों से हरा दिया.

    फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है.

    फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

    बर्मिंघम में शनिवार को खेले गए मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया था.

    लेकिन इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 160 रनों पर आउट हो गई. भारत की ओर से स्नेह राणाा ने दो विकेट लिए

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    20 ओवर के इस मैच ने भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रन बनाए थे. ओपनर स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रनों की धुंआधार पारी खेली. उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए.

    जेमिमा रॉड्रिग्स ने भी 31 गेंदों पर 44 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से बॉलर फ्रेया केंप अच्छे फॉर्म में दिखीं और उन्होंने भारत के दो विकेट चटकाए.

  18. आरसीपी सिंह पर जदयू का 40 बीघा ज़मीन ख़रीदने का आरोप, क्या हैं दोनों पक्ष के दावे

    नीतीश कुमार के साथ आरसीपी सिंह

    जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाल तक केंद्रीय मंत्री रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह पर बेहिसाब संपत्ति और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है.

    आरसीपी सिंह पर उनकी ही पार्टी ने आरोप लगाया है कि जदयू में रहते हुए उन्होंने साल 2011 से 2022 के बीच करोड़ों रुपए की बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है.

    इसे लेकर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बताया है कि पार्टी ने आरसीपी सिंह को नोटिस भेजकर बेहिसाब संपत्तियों पर उनसे जवाब मांगा है.

    उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया को बताया, "हमारी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है. ऐसी स्थिति में पार्टी और सरकार से जुड़े हुए किसी व्यक्ति के बारे में अगर किसी भी स्रोत से जानकारी आई है, तो स्वाभाविक रूप से पार्टी का ये दायित्व बनता है कि वो उस व्यक्ति से पूछे कि स्रोतों से मिली सूचना पर आपका क्या कहना है."

  19. चीनी लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों ने हम पर हमले का अभ्यास किया: ताइवान

    ताइवान

    चीन ने ताइवान पर हमले की रिहर्सल की है. ताइवान के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि चीनी लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों ने शनिवार को उनके देश पर हमले का अभ्यास किया.

    अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन भारी गुस्से में है. इस दौरे के बाद उसने ताइवान के नजदीक काफी बड़ा युद्ध अभ्यास शुरू कर दिया है.

    पलोसी के दौरे के बाद उसने अमेरिका से रक्षा और जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा बंद कर दी है. ताइवान के नजदीक छह लोकेशन पर चीन का युद्ध अभ्यास चल रहा है. यह युद्ध अभ्यास बृहस्पतिवार को शुरू हुआ था.

  20. नवजात बच्चे के लिए फॉर्मूला मिल्क नहीं मां का दूध ही सबसे बेहतर

    वीडियो कैप्शन, नवजात बच्चे के लिए फॉर्मूला मिल्क नहीं मां का दूध ही सबसे बेहतर

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) 0-6 महीने तक के शिशु को सिर्फ़ और सिर्फ़ मां का दूध ही पिलाने की सिफ़ारिश करता है. लेकिन फिर भी हमारे आस-पास स्तनपान और ब्रेस्ट मिल्क को लेकर बहसें होती हैं.

    कई बार कुछ ऐसी बातें कही जाती हैं, जिसका कोई आधार नहीं होता. डब्ल्यूएचओ इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाता है और इसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है-वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक यानी विश्व स्तनपान सप्ताह.