सऊदी में शियाओं पर हमला आईएस ने ही किया

प्रकाशित

सऊदी अरब में अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि दो दिन पहले एक शिया मस्जिद में हुए धमाके को इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अंजाम दिया था.

मुल्क के पूर्वी प्रांत में जुमे को एक शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी.

चरमपंथी समूह के मीडिया विभाग ने उस घटना के बाद दावा किया था कि हमला उसने किया था.

आईएस शियाओं को काफ़िर मानता है.

इस्लामी मूल्यों के खिलाफ़

सऊदी बादशाह सलमान ने कहा है कि उन्हें इस बात का दुख है कि जो कुछ हुआ है वो इस्लामी मुल्यों के ख़िलाफ़ है.

सऊदी अरब के अंदर ये हमला उस समय हुआ है जब वो यमन में हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ लड़ रहा है.

आत्मघाती बम धमाका अल क़दीह गांव की इमाम अली मस्जिद में हुआ था.

सऊदी अरब के प्रांत में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के कई लोग रहते हैं.

हमले के वक़्त मस्जिद में 150 से अधिक लोग मौजूद थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>