आयरलैंड में 'समलैंगिक शादी को हां'

आयरलैंड
प्रकाशित

आयरलैंड के लोगों ने समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने के पक्ष में भारी मतदान किया है.

इस आशय के नतीजे आते ही राजधानी डब्लिन में जुटे लोगों ने एक-दूसरे को चूमकर जश्न मनाया.

समलैंगिक शादी को क़ानूनी मान्यता देने के पक्ष में फ़ैसला आने के साथ ही आयरलैंड बहुमत के आधार पर समलैंगिक शादी को वैधता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.

जनमत संग्रह में हिस्सा लेने वाले 62 प्रतिशत से अधिक लोगों ने देश के संविधान में बदलाव करके समलैंगिक विवाहों को वैधानिक मान्यता देने के पक्ष में वोट दिया.

फ़ाइल फोटो

आयरलैंड के लगभग 32 लाख लोगों से पूछा गया था कि क्या वे पुरुष की पुरुष से और महिला की महिला से शादी के लिए देश के संविधान में संशोधन करना चाहते हैं?

'हार स्वीकार की'

फ़ाइल फोटो

नतीजे आने से पहले ही सरकार के मंत्रियों ने जनमत संग्रह के पक्ष में वोटिंग का भरोसा जताया था.

वहीं इसके विरोध में अभियान चलाने वाले प्रमुख लोगों ने हार स्वीकार कर ली थी.

जनमत संग्रह में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. मतों की गिनती स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे शुरू हुई थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>