राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मांगी माफ़ी

राहुल गांधी
प्रकाशित

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पुणे में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से माफ़ी मांगकर सबको हैरान कर दिया.

पुणे से पत्रकार देवीदास देशपांडे बताते हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को जब फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (एफ़टीआईआई) पहुँचे तो कुछ बदले से अंदाज़ में थे.

राहुल गांधी

आमतौर पर सफ़ेद कुर्ता पायजामा पहनने वाले राहुल ने जींस-टी शर्ट पहनी थी.

राहुल गांधी

राहुल गांधी के इस अंदाज़ की सोशल मीडिया पर कुछ चर्चा हुई. ये पोशाक़ पहनने के लिए राहुल ने कार्यकर्ताओं से माफ़ी भी मांगी.

उन्होंने कहा, ""मैं आज हमारी पार्टी के ड्रेस कोड के ख़िलाफ़ पोशाक़ पहन कर आया हूं. इसलिए मैं आपसे माफ़ी मांगता हूं."

राहुल गांधी

कुछ दिनों पहले राहुल गांधी जब संसद सत्र के लिए पहुँचे थे तो कुछ उनके चेहरे पर दाढ़ी थी.

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने हाल ही में नई दिल्ली में कांग्रेस महिला पदाधिकारियों से मुलाक़ात की थी.

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने हाल के दिनों में राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पदयात्राएं की हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>