'वाराणसी बनेगा स्मार्ट सिटी'

प्रकाशित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान क्योटो शहर की तर्ज़ पर वाराणसी को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति हो गई है.

पार्टनर सिटी के समझौते पर भारत की राजदूत दीपा वाध्वा और क्योटो के मेयर दायसका कादोकवा ने हस्ताक्षर किए.

इस समझौते के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे.

'विरासत का संरक्षण'

नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से सांसद हैं.

इस समझौते के तहत दोनों शहर संस्कृति, कला, शिक्षा, शहर के आधुनिकीकरण और विरासत के सरंक्षण को लेकर सहयोग करेंगे.

नरेंद्र मोदी पांच दिन के दौर पर जापान गए हुए हैं. मोदी ने अपनी यात्रा की शुरूआत शनिवार दोपहर को जापान के शहर क्योटो से की.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. ख़बरें पढ़ने और राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>