तस्वीरों में देखें, अगरतला से दुबई तक मनाया गया छठ

प्रकाशित

छठ का पर्व अब केवल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रह गया है. शनिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ.

छठ
इमेज कैप्शन, मुंबई के ठाणे में छठ पूजा मनाते श्रद्धालु. ये तस्वीर शुक्रवार की है जब डूबते हुए अर्घ्य को लोग अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे थे.
छठ
इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा के तट पर भी लोग छठ मनाने के लिए इकट्ठा हुए. सूर्य की उपासना के बाद महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती हुईं.
छठ
इमेज कैप्शन, अर्घ्य अर्पित करने के बाद नदी किनारे से वापस लौटते हुए श्रद्धालु. ये तस्वीर भारत के रांची शहर की है.
छठ
इमेज कैप्शन, हाल के सालों में छठ के त्योहार मनाने की संस्कृति में बड़ा बदलाव देखा गया है. छठ का पर्व अब केवल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रह गया है. ये तस्वीर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की है.
छठ
इमेज कैप्शन, कोरोना महामारी की आशंका के बीच एक कृत्रिम तालाब में छठ मनाते लोग. तस्वीर मुंबई शहर की है.
छठ
इमेज कैप्शन, छठ पर्व के लिए कई राज्यों ने अलग से कोविड प्रोटोकॉल तय किए थे. दिल्ली में नदी किनारे इसके आयोजन पर पाबंदी थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने घरों में छठ मनाने की अपील की थी. ये तस्वीर कोलकाता शहर की है. वहां प्रशासन ने छठ मनाने के लिए 44 अस्थाई घाटों की व्यवस्था की थी.
छठ
इमेज कैप्शन, भारत इस समय कोरोना महामारी से भी जूझ रहा है. इसका असर छठ के पर्व पर भी देखा गया है. दिल्ली में घर की छत पर छठ मनाता एक परिवार.
छठ
इमेज कैप्शन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छठ के मौके पर अर्घ्य अर्पित करते हुए.
छठ
इमेज कैप्शन, दुबई के ममज़ार बीच पर छठ मनाता एक भारतीय परिवार. शनिवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व संपन्न हुआ.