प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के सवाल पर क्या बोली दिल्ली पुलिस?

वीडियो कैप्शन, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के सवाल पर क्या बोली दिल्ली पुलिस?
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के सवाल पर क्या बोली दिल्ली पुलिस?
प्रकाशित

दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

चुनाव आयोग के कामकाज़ और मतदाता सूचियों से जुड़े मामलों को संभालने के तरीक़े को छात्र संगठनों समेत राजनीतिक दल प्रदर्शन करने पहुंचे थे.

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफ़आई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफ़आई) की ओर से प्रस्तावित मार्च को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. हालांकि, संगठनों ने इसके बावजूद जुटने की योजना बनाई थी.

यह प्रदर्शन चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूचियों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को संभालने के तरीक़े को लेकर कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों के व्यापक विरोध के बीच हो रहा है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.