एशियन गेम्स 2026: भारत क्यों नहीं दोहरा पाया हांगझोउ जैसा प्रदर्शन?- द लेंस

वीडियो कैप्शन, द लेंस
एशियन गेम्स 2026: भारत क्यों नहीं दोहरा पाया हांगझोउ जैसा प्रदर्शन?- द लेंस
प्रकाशित

एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में लगातार बेहतर हुआ है. साल 2014 में 57, 2018 में 70 और 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने रिकॉर्ड 107 पदक जीते.

लेकिन आइची-नागोया एशियन गेम्स में एक सवाल फिर चर्चा में है, क्या भारत पदक जीतने वाली टीम तो बन रहा है, लेकिन स्वर्ण पदक जीतने वाले चैंपियन उतनी तेजी से तैयार नहीं हो रहे?

एथलेटिक्स में इस फर्क की तस्वीर साफ़ दिखती है. इस वीडियो में दुती चंद, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच प्रीतम रानी सिवाच और वरिष्ठ खेल पत्रकार नीरू भाटिया से समझेंगे भारत के खेल तंत्र, ट्रेनिंग, इंफ़्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की चुनौतियों को.

नोट: साल 2018 के एशियन गेम्स ख़त्म होने तक पदक तालिका में भारत के पास 69 पदक थे. इसके क़रीब दो साल बाद भारत के खाते में एक और पदक जुड़ा था जिससे भारत के खाते में कुल 70 पदक हो गए.

प्रोड्यूसर: मुकुंद झा

वीडियो एडिटर: मुकेश कुमार

गेस्ट कोऑर्डिनेटरः संगीता यादव

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.