इसराइल ने की घेराबंदी, हमास बोला हमले ना रोके तो बंधकों को मार देंगे

वीडियो कैप्शन, इसराइल ने की घेराबंदी, हमास बोला हमले ना रोके तो बंधकों को मार देंगे
इसराइल ने की घेराबंदी, हमास बोला हमले ना रोके तो बंधकों को मार देंगे
प्रकाशित

बीते हफ़्ते शनिवार को हमास के हमले के बाद ग़ज़ा पर इसराइल की बमबारी जारी है और इन हमलों से जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे हैं.

इसराइल

इसराइल ने अपने तीन लाख रिज़र्व सैनिकों को बुला लिया है और ग़ज़ा पट्टी को पूर्ण रूप से ब्लॉक करने का ऐलान किया है. ये इस बात का संकेत है कि इसराइल हवाई हमलों के बाद जल्द ही हमास के ख़िलाफ़ ज़मीन पर उतर सकता है.

इस लड़ाई में दोनों तरफ़ के कई लोग मारे जा चुके हैं. इस बीच हमास ने धमकी दी है कि अगर इसराइल बिना चेतावनी के आम लोगों के मकानों पर हमले जारी रखता है तो वो बंधक बनाए गए इसराइली को क़त्ल कर देगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)